लोकप्रिय पोस्ट

लोकप्रिय पोस्ट

सोमवार, 10 अक्टूबर 2011

छुरेबाजी में पिता-पुत्र समेत तीन घायल


औरंगाबाद/ओबरा
ओबरा थाना के गौरी सोनवर्षा गांव में सोमवार को आपसी विवाद में जमकर छुरेबाजी हुई। छुरा लगने से नागदेव सिंह (66 वर्ष), उनके पुत्र संजय सिंह (40 वर्ष) एवं धनंजय सिंह (38 वर्ष) घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया गया। घायलों में धनंजय एवं नागदेव की स्थिति गंभीर बताई जाती है। धनंजय को चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु बाहर रेफर कर दिया है। अस्पताल में इलाजरत संजय ने बताया कि गांव के लालजी सिंह, नील कमल सिंह एवं अप्पू सिंह तीन बाइक पर सवार अपराधियों के साथ पहुंचे और मारपीट करना शुरू कर दिया। हम लोग कुछ समझ पाते तब तक सभी को छुरा मार घायल कर दिया। घटना का कारण आपसी रंजिश बताई जाती है। सूचना थाना को दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें