औरंगाबाद, संवाददाता
मुफ्फसिल थाने के एनएच 98 लखनी मोड़ भरथौली के पास सोमवार को टेम्पो के पलट जाने से आरक्षी कमेन्द्र राम की मौत हो गई। दुर्घटना में ओबरा थाना के बेल गांव निवासी तव्वसुम परवीण, अजमेरी खातून, रुखसाना प्रवीण, मो. एकराम घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया गया। घटना की सूचना पर एसपी डा. सिद्धार्थ भरथौली पहुंचे और घटना की जानकारी ली। शव को अंत्य परीक्षण के लिए सदर अस्पताल लाया गया। पुलिस ने अंत्य परीक्षण करा शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि एसपी के आवास पर कार्यरत सिपाही सोमवार को छुट्टी लेकर घर जम्होर थाना के परसिया गांव जा रहा था कि रास्ते में यह घटना घटी। टेम्पो चालक शराब के नशे में धुत था जिस कारण यह दुर्घटना हुई।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें