लोकप्रिय पोस्ट

लोकप्रिय पोस्ट

सोमवार, 10 अक्टूबर 2011

नक्सलियों की कार्रवाई देखती रही पुलिस

औरंगाबाद, कार्यालय संवाददाता : भाकपा माओवादी नक्सलियों की कार्रवाई रविवार की रात रिसियप एवं अम्बा थाना पुलिस देखती रही। नक्सलियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर घटना को अंजाम दिया। नक्सलियों ने जिस कैंप पर हमला किया उससे रिसियप थाना की दूरी मात्र डेढ़ किलोमीटर है। डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय करने में रिसियप थाने को दो घंटे का समय लगा। बताया जाता है कि घटना की सूचना पर औरंगाबाद से पूर्व विधायक के परिजन कैंप पहुंच गए परंतु पुलिस नहीं पहुंची। घटनास्थल से अम्बा थाना की दूरी भी मात्र चार किलोमीटर है। अम्बा पुलिस भी यहां नहीं पहुंची। अब सवाल यह उठता है कि रात्रि में अम्बा एवं रिसियप थाना पुलिस सोई रहती है। पुलिस गश्ती सड़क पर नहीं निकलती है। अगर रिसियप एवं अम्बा थाना पुलिस गश्ती पर होती तो नक्सली पकड़े जाते। कैंप पर हमला करने से भी नक्सली डरते। कैंप पर हमला ने पुलिस की सजगता की पोल खोल दी है। थानाध्यक्ष वरीय अधिकारियों को पुलिस के गश्ती पर होने की सूचना लगातार देते हैं परंतु हकीकत इससे परे हैं। रात्रि में अगर अधिकारी थाना पहुंच मामले की जांच करें तो सच्चाई सामने आ जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें